राज्य एवं शहर
जिस स्कूल में पढ़ाई की वही कर दी चोरी पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार






जांजगीर चाम्पा जिले मे लगातार हो रही चोरी क़ी वारदात ने पुलिस क़ी नींद उड़ा दी है,,आरोपियों ने सुने मकानों के साथ अब स्कूल को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है,,स्कूल से लेपटॉप और cpu क़ी चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार क़ी है,,
जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गाँव के शासकीय उमा शाला 16 जून को बंद कर सभी शिक्षक छुट्टी मे चले गए थे और 11 दिन बाद स्कूल के व्याख्याता जी एल चौहान ने चाम्पा थाना मे स्कूल के आलमारी मे रखे लेपटॉप, cpu और प्रोजेक्टर मशीन चोरी होने क़ी शिकायत दर्ज कराई थी,,
कुर्सी मे मिले थे आरोपियों के पैर के निशान,
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षक किया, और आलमारी को तोड़ कर चोरी करना पाया, जिस स्थान से लेपटॉप और cpu क़ी चोरी की थी वहां और भी कम्प्यूटर, रखे हुए थे,लेकिन घुल लगे कुर्सी मे चढ़ कर आरोपियों ने आलमारी तोड़ कर लेपटॉप की चोरी की, पुलिस को मौके से आरोपियों के पैर के निशान मिले थे, जिसे सुरक्षित रखा गया,,
लेपटॉप बेचने के फिराक मे थे आरोपी
आज सुबह चाम्पा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की दो युवक लेपटॉप बेचने के लिए चर्चा कर रहे है, इस सूचना पर थाना प्रभारी मनीष परिहार ने पुलिस टीम के साथ कोसमंदा गाँव मे दबिश दी और दो युवको को हिरासत मे ली,पुलिस की पूछताछ मे आरोपियों ने स्कूल से लैपटॉप, cpu, और प्रोजेक्टर चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के घर की पेटी से सामान जप्त किया,
जिस स्कूल से पढ़ाई की वही कर दी चोरी
चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि कोसमंदा गाँव के राजेंद्र बरेठ और हेमंत श्रीवास को हिरासत मे लेकर पूछताछ क़ी, आरोपियों ने शासकीय स्कूल से 5 लेपटॉप के साथ cpu प्रोजेक्टर मशीन चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के पास 4 लाख के सामन जप्त किया है,,आरोपी जिस स्कूल से 12 क़ी पढ़ाई किये थे उसी स्कूल के सामान क़ी चोरी भी क़ी थी,, चाम्पा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है



