राज्य एवं शहर

80 हजार की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार – मुलमुला पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

80 हजार की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार – मुलमुला पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र में एक किराना व्यापारी को 80 हजार रुपए की वाशिंग पाउडर खरीदी के नाम पर ठगने वाले महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 72 घंटे में पकड़ लिया। यह सफलता साइबर टीम जांजगीर और थाना मुलमुला की संयुक्त कार्रवाई से मिली।

तीनों आरोपियों ने खुद को किराना होलसेल डीलर बताकर मोबाइल पर व्यापारी से संपर्क किया और 110 बोरी वाशिंग पाउडर का ऑर्डर दिया। उन्होंने व्यापारी को भरोसे में लेकर उसका माल अपने पिकअप वाहन में लदवा लिया और पैसे देने के बहाने फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपी

1. बिजेन्द्र घृतलहरे – धुरवाकारी, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर

2. चिंतन घृतलहरे – हरदी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

3. सपना कुर्रे – पताईमोड़, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर

घटना का विवरण: व्यापारी गणेश प्रसाद अग्रवाल (निवासी भाटापारा) ने 25 मई 2025 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 80 हजार रुपये मूल्य का 110 बोरी वाशिंग पाउडर एक वाहन में लोड कर मुलमुला भेजा था। वहां एक व्यक्ति ने खुद को व्यापारी बताकर माल को अपने पिकअप वाहन में उतरवाया और बाद में पैसे देने का झांसा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो साइबर टीम की मदद से मुख्य आरोपी बिजेंद्र घृतलहरे तक पहुंची। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों चिंतन और सपना का नाम बताया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने साजिश रचकर यह ठगी की थी और माल को कोसा गांव में छिपाकर रखा था।

बरामदगी:

110 बोरी वाशिंग पाउडर (किमत ₹80,000)एक पिकअप वाहन एक एक्टिवा स्कूटी,घटना में प्रयुक्त मोबाइल

कुल बरामद सामान की कीमत करीब ₹6,40,000 आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में, एएसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में और साइबर टीम की कुशलता से इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उनके खिलाफ BNS की धारा 318(4), 317(2) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!