जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा के परसाहिबाना गाँव मे शराब पीने से एक परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई है,,इस मामले मे परिजनों के साथ बीजेपी ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे की और मृतकों के परिजनों को उचित मुआबजा देने की मांग कर रहे है,, बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने मुआबजा देने के बाद ही मृतको का पोस्ट मार्टम कराने मे अड़े हुए है,,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनी साहू ने बताया आज सुबह संजय सांडे और संत कुमार सांडे और जितेन्द्र सोनकर एक साथ मछली मारने तालाब गए थे,,और एक साथ देशी शराब पी,,शराब पीने बाद तीनो की हालत बिगड़ने लगी,,तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया,,जहाँ संत राम सांडे और संजय कुमार सांडे को मृत घोषित कर दिया,,वही जितेंद्र कुमार को सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया और अस्पताल पहुंचने से पहले जितेंद्र की मौत हो गई,,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी ने मृतकों को शराब पीने की पुष्टि की है,,और पोस्ट मार्टम के बाद ही शराब जहरीली थी या कुछ मिलाया गया था उसकी स्थिति स्पस्ट हो पाने का दावा किया घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जिले में लगातार ऐसी घटना हो रही है 15 मई को रोगदा में सेना के जवान समेत 3 की मौत हुई थी,,इसके बाद 31 अगस्त को अमोदा गांव में 2 की मौत हुई थी अब परसाहीबाना गांव में 2 सगे भाई समेत परिवार के 3 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है