कल होगा भाग्य का फैसला किसके सिर पर जनता पहनाएगी ताज क्या होगा जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव का फैसला देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कल होगा भाग्य का फैसला किसके सिर पर जनता पहनाएगी ताज क्या होगा जांजगीर चांपा लोकसभा चुनाव का फैसला
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

लोक सभा निर्वाचन की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है,,मतगणना से एक दिन पहले कलेक्टर आकाश छिकारा ने मिडिया को जानकारी देते हुए मतगणना की प्रक्रिया के विषय मे जानकारी दी,,उन्होंने कहा सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग जांजगीर पॉलिटेक्निक कालेज मे होंगीक,,लेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर में मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी,,सक्ती जिले विधानसभा का कृषि उपज मंडी नंदेली भांठा सक्ती एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ क्षेत्र के विधानसभा का कृषि उपज मंडी सारंगढ़ एवं बलौदाबाजार अंतर्गत विधानसभा का कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में मतगणना की जाएगी
प्रतिबंधित रहेगा इलेक्ट्रानिक उपकरण
मतगणना स्थल पर कैल्कुलेटर,,लैपटॉप,, आईपैड,,मोबाईल,,कैमरा,, स्मार्ट वॉच,,अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण,,पान,,बीड़ी,, सिगरेट,,गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित रहेगा
जांजगीर चाम्पा जिला ने तीन विधानसभा सभा का होगा मतगणना

विधानसभा अकलतरा में 17 राउंड,,विधानसभा जांजगीर-चांपा और पामगढ़ में 16 – 16 राउंड

विधानसभा सक्ती 17 राउंड,, विधानसभा चन्द्रपुर 19 राउंड,,जैजैपुर 20 राउंड,,मे मतगणना होंगी,,वही बिलाईगढ़ में 18 और कसडोल में 20 राउंड में ईव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी
डाक मत पत्र की गिनती जांजगीर मे होंगी
डाक मतपत्र की गणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर में होगी,,डाक मतपत्र की गणना के लिए 14 टेबल लगाये जायेंगे,,मतगणना स्थल पर मतगणना के दिन धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का पालन मतगणना में संलग्न सभी अधिकारियों,,कर्मचारियों,, अभ्यर्थी,,अभिकर्ताओं को करना होगा

मतगणना स्थल की सुरक्षा 3 लेयर मे

कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए तीन अलग अलग गेट बनाए गए है,,वही मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए तीन लेयर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है,,जिसमे पहले लेयर मे CRPF का बल,,दूसरे लेयर मे स्टेट आर्म पुलिस और तीसरे लेयर मे लोकल पुलिस तैनात रहेंगी



