WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पंतोरा गांव में पारंपरिक लट्ठमार होली का आयोजन, छड़ी बरसाकर मांगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद,,

पंतोरा गांव में पारंपरिक लट्ठमार होली का आयोजन, छड़ी बरसाकर मांगा निरोगी जीवन का आशीर्वाद,,

जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा गांव में पारंपरिक लट्ठमार होली का आयोजन किया गया,,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों और कुंवारी कन्याओं ने माँ भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की,,इसके बाद मड़वा रानी के जंगल से लाई गई बांस की छड़ी का विधिवत अभिषेक कर देवी-देवताओं पर छड़ी बरसाने की परंपरा निभाई गई,,बरसाने की होली की तर्ज पर यहां भी रंगों और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला,,पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं की टोली गाजे-बाजे के साथ गांव में निकली और घर-घर जाकर छड़ी बरसाकर लोगों को निरोगी रहने का आशीर्वाद दिया,,ग्रामीणों ने गुलाल उड़ाकर कन्याओं का स्वागत किया,,और खुशी-खुशी छड़ी खाकर स्वयं को रोग मुक्त करने की मान्यता को निभाया,,गांव की बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि मां भवानी के आशीर्वाद से छड़ी खाने से बीमारियां नहीं होतीं,,वहीं, मंदिर के बैगा ने बताया कि यह परंपरा कब से शुरू हुई इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है,,लेकिन वर्षों से इसे निभाया जा रहा है,,ग्रामीण मानते हैं कि इस विशेष पूजा और छड़ी परंपरा से गांव में बीमारियां दूर रहती हैं,,रंग पंचमी पर इस अनोखी परंपरा का हिस्सा बनने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पंतोरा पहुंचते हैं,,यहां आने वाले श्रद्धालु भी कन्याओं से छड़ी खाकर खुद को धन्य मानते हैं,,वर्षों पुरानी इस परंपरा ने पंतोरा गांव को अनूठी पहचान दिलाई है और इसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!