राज्य एवं शहर

जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा ब्लॉक में वृक्षारोपण अभियान 300 फलदार वृक्ष लगाए गए,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा ब्लॉक में वृक्षारोपण अभियान 300 फलदार वृक्ष लगाए गए,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

 

जांजगीर-चाम्पा 2 सितम्बर 2024 को अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप के नेतृत्व में एक महत्त्वपूर्ण वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत गाँव में 300 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया है,,जिसमें गाँव के सरपंच दिनेश मिरी,, उपसरपंच रामलाल,,सचिव प्रेम प्रकाश,,सुरेश पटेल,,सुरेंद्रपटेल,,छवि पटेल,,दुर्गेश कुमार पटेल,, परमेश्वर सिंह,,कुमार प्रकाश यादव,,कांति कुमार,,अशोक कुमार,,वीरू,,छवि,,संतोष कुमार,,,लव कुमार,,रोहित कुमार,,रामकुमार,, मुंशी,,अरुण,,और अन्य ग्रामवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गाँव में शुद्ध और स्वच्छ वातावरण की स्थापना करना है,,सभी ग्रामवासियों ने मिलकर इन पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी ली है,,ताकि ये वृक्ष भविष्य में फल देने के साथ-साथ पर्यावरण को भी संरक्षित कर सकें।

 

ग्राम पंचायत में आयोजित इस अभियान को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि इन वृक्षों से मिलने वाले फलों का लाभ पूरे गाँव को मिलेगा और इससे गाँव के बच्चों और बुजुर्गों को ताजगी भरे फल मिलेंगे।

यह वृक्षारोपण अभियान गाँव के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप की सराहना की और इसे भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!