बलौदा नैला रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीण, अकलतरा विधायक ने कलेक्टर से की मुलाकात,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

बलौदा नैला रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीण, अकलतरा विधायक ने कलेक्टर से की मुलाकात,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा नैला रोड की बदहाली और भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए आज अकलतरा विधायक के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मुलाकात की।

बैठक में ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोलवासरी से जुड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन लगातार इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर स्कूल के बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सड़क खतरे का केंद्र बन गई है। ग्रामीणों की मांग है कि इन भारी वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए ताकि सड़क की स्थिति में सुधार हो सके और दुर्घटनाओं की संख्या कम हो सके,,कलेक्टर ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए एडिशनल कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जिसमें सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस टीम का उद्देश्य होगा कि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए,,ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की इस पहल से जल्द ही बलौदा नैला रोड की स्थिति में सुधार होगा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।



