जिला जेल खोखरा के विचाराधीन बंदियों ने मचाया हंगामा बैरक में तालाशी के दौरान मिला आपत्ति जनक समान


जिला जेल जांजगीर खोखरा में उस वक्त विचाराधीन बंदियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जब सुबह लॉक उप खुलने के बाद जेल के कर्मचारियों ने सभी बैरक की तलाशी ली और बंदियों के पास नशा के सामान बरामद किया, बंदियों के आपत्ति जनक सामान जप्ती के दौरान जेल कर्मचारियो पर बंदियों ने गली गलौच करने का आरोपी लगाया और जेल के 260 बंदियों ने एक साथ नारे बाजी करते हुए हंगामा मचाया,,और खाने का बहिष्कार कर दिया,, मामले की सुचना मिलने पर 11 बजे से एसडीएम तहसीलदार और बिलासपुर केद्रीय जेल अधीक्षक जेल पहुचे और आक्रोशित बंदियों को समझाइस देने की कोशिश की,, बंदियों ने जिला जेल के अधीक्षक सहित कर्मचारियों की शिकायत की और खाना की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं होने का आरोप लगाया,,इस मामले में केंद्रीय जेल अधीक्षक और रेंज प्रभारी ने बताया कि बंदियों में तीन लोगो ने जेल के अंदर अपने शरीर को काट लिया,, जिससे खून बहने लगा,,उन तीनो बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,,और बंदियों कि मांग पर जेल में लगे सीसी टीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर बंदियों से बदसलुकी करने वाले कर्मचारी जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी,,इसके आलावा बंदियों के खाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी डाक्टर की व्यवस्था करने का दावा किया और अभी सभी बंदियों द्वारा आंदोलन समाप्त कर भोजन करने की जानकारी दी,



