राज्य एवं शहर

भदरा हाई स्कूल में दो छात्राओं से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल,प्राचार्य पर सवाल जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित भदरा हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार प्रभाकर दो छात्राओं से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल परिसर का ही है। वीडियो में प्राचार्य खुद छात्राओं को झाड़ू देकर रास्ता साफ करवाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं,वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से प्राचार्य मोबाइल छीनने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी कई स्कूलों में बच्चों से निर्माण कार्य, गिट्टी-मसाला उठाने और श्रम कराने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब “वर्क ट्रेनिंग” के नाम पर झाड़ू लगवाए जाने की इस घटना ने शिक्षा विभाग की सरपरस्ती और मॉनिटरिंग पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब स्कूलों का असली काम पढ़ाई और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, तो बच्चों से इस तरह का काम करवाने को आखिर कैसे सही ठहराया जा सकता है,,वायरल वीडियो के बाद यह मामला अब चर्चा में आ गया है, और लोग शिक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित भदरा हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार प्रभाकर दो छात्राओं से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल परिसर का ही है। वीडियो में प्राचार्य खुद छात्राओं को झाड़ू देकर रास्ता साफ करवाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं,वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से प्राचार्य मोबाइल छीनने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी कई स्कूलों में बच्चों से निर्माण कार्य, गिट्टी-मसाला उठाने और श्रम कराने की घटनाएं सामने आती रही हैं। अब “वर्क ट्रेनिंग” के नाम पर झाड़ू लगवाए जाने की इस घटना ने शिक्षा विभाग की सरपरस्ती और मॉनिटरिंग पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं,,सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब स्कूलों का असली काम पढ़ाई और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, तो बच्चों से इस तरह का काम करवाने को आखिर कैसे सही ठहराया जा सकता है,,वायरल वीडियो के बाद यह मामला अब चर्चा में आ गया है, और लोग शिक्षा विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!