पीएम आवास के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप,सरपंच पति के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

प्रधानमंत्री आवास का पहला किस्त आपके एकाउन्ट मे पहुंच गया है,,उसमे से पाँच हजार रुपये निकाल कर मुझे दो,,नहीं तो आगे का काम रुक जाएगा,,इस तरह का फोन जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ ब्लाक के पचरी गांव के सरपंच पति एवं शिक्षक नलसाय द्वारा किया जाता है,,मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण और भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने कलेक्टर को सौपा है और कार्रवाई की मांग की है
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के पचरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना और पशु शेड निर्माण योजना में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है,,गांव के ग्रामीणों और भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सरपंच पति और शिक्षक नलसाय के खिलाफ शिकायत सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पचरी गांव की महिला सरपंच के पति नलसाय,,जो नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पद पर पदस्थ हैं,,पंचायत के पूरे कामकाज में दखल देते हैं और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से पैसे मांगते हैं,,ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त खाते में आने के बाद हितग्राहियों को फोन कर कहा जाता है कि “5 हजार रुपये निकाल कर मुझे दो,,नहीं तो आगे का काम रुक जाएगा।” इतना ही नहीं, पशु शेड निर्माण जैसी योजनाओं में भी 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की मांग करने का आरोप लगाया गया है,,,ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग पैसे देने से मना करते हैं,,उन्हें दूसरी किस्त रोक देने और योजना बंद कर देने की धमकी दी जाती है। पूरे मामले से जुड़े दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे हैं,,उनका कहना है कि पंचायत में बिना कमीशन दिए किसी भी योजना का लाभ आसानी से नहीं मिल पाता,,शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरपंच पति अधिकारियों के साथ प्रक्रिया कराने के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये तक की मांग करते हैं,,इससे गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भीम रेजिमेंट के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की,,ग्रामीणों ने कहा कि शासन की योजनाएं गरीबों के लिए बनाई गई हैं,,लेकिन गांव में उनसे ही पैसे मांगे जा रहे हैं,,वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं,,कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान भी इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं,,उन्होंने साफ कहा कि शासन की किसी भी योजना में लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



