राज्य एवं शहर

न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ 21 जुलाई को धरना 4 पंचायतों के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

जांजगीर चांपा जिले के आरसमेटा स्थित न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है,,प्लांट प्रबंधन पर वादे पूरे नहीं करने और मूलभूत सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए आरसमेटा,,परसदा,,अमोरा और सोनसरी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 21 जुलाई को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है,,ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और प्लांट प्रबंधन से शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि न्यूको सीमेंट प्लांट के गोद ग्रामों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं,,सीएसआर के तहत पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं,,जिससे गांवों का विकास प्रभावित है,,ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पत्थर खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से कई मकानों में दरारें आ गई हैं,,साथ ही पहले मिल रही मेडिकल सुविधा भी बंद कर दी गई है,,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया,,प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच बैठक भी कराई,,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया,,इससे नाराज ग्रामीणों ने आरसमेटा में 21 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

सौमित्र सिंह ( उपसरपंच,आरसमेटा )

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट स्थापना के समय हुए समझौते की शर्तों का भी पालन नहीं किया जा रहा है,,प्रभावित गांवों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है,,ग्रामीण 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले शांतिपूर्ण धरना देंगे,,उनका कहना है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!