राज्य एवं शहर

गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल 2023 से 221 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले अकुशल श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल 2023 से 221 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने सभी क्रियान्वयन एजेंसी,, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि 1 अप्रैल 2023 से मनरेगा के मजदूरों को 204 रूपए के बजाय 221 रूपए की मजदूरी दी जाए,,उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से जारी परिपत्र के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से अकुशल श्रमिकों के लिए दैनिक न्यूनतम मजदूरी दर में इजाफा करते हुए 204 रूपए से बढ़ाकर 221 रूपए किया गया है। जिले के सभी मजदूरों को 1 अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी उनके खातों में भेजी जाएगी। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तकनीकी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे वह 221 रूपए की दर से बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई मजदूरी की जानकारी ग्राम सभा आयोजन के दौरान, रोजगार दिवस के मौके पर, नागरिक सूचना पटल, ग्राम पंचायत भवन एवं अन्य शासकीय दीवारों पर लिखकर, कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों, ग्रामीणों को अधिक से अधिक दी जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!