राज्य एवं शहर
टमाटर के रेट को लेकर महिला सब्जी विक्रेता से गाली-गलौज और मारपीट




सक्ती जिला के कचंदा गांव के 11मई को साप्ताहिक बाजार में टमाटर की कीमत 100 रुपए होने को लेकर महिला सब्जी विक्रेता से विवाद हो गया,,देखते ही देखते विवाद गाली-गलौच मारपीट तक पहुँच गया,,खरीदी करने वाले ने महिला विक्रेता की डंडे से पिटाई कर दी जिससे महिला की सिर पर गम्भीर चोट लग गयी,,वही इस घटना को देखकर बाजार में उपस्थित लोगों ने तत्काल 112 को सूचना दिए,,मौके पर 112 और 108 की टीम पहुँच कर महिला सब्जी विक्रेता को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। और इधर घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस जांच में जुट गई है,,



