जावलपुर गांव की महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के जनदर्शन में,,सड़क मरम्मत की मांग को लेकर दी चेतावनी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जावलपुर गांव की महिलाएं पहुंचीं कलेक्टर के जनदर्शन में,,सड़क मरम्मत की मांग को लेकर दी चेतावनी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सड़क के लिए अब निवेदन नहीं बल्कि प्रतिकार करने के लिए जावलपुर की महिलाए तैयार हैं,,कलेक्टर की जन दर्शन कार्यक्रम मे पहुंची जावलपुर के सरपंच और महिलाओ ने सड़क की दुर्दशा को सुधारने के लिए 3 दिन का समय दिया है इसके बाद भी सड़क मरम्मत नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी हैं 
जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लॉक के जावलपुर गांव की महिलाएं आज भारी संख्या में कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचीं और गांव की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर अपनी मांगें रखीं,,महिलाओं ने बताया कि वे पहले भी कई बार सड़क की बदहाली और भारी वाहनो से हो रही दुर्घटना को लेकर प्रशासन के सामने उठा चुकी हैं,,लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि गांव की सड़कें इतनी खराब हैं कि आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,,यहां तक कि बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानियां होती हैं,,महिलाओं ने कहा कि इस बारे में स्थानीय विधायक को भी अवगत कराया गया था,,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है,,महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करने की एलान किया और उन्होंने आंदोलन ने स्कूल के छात्र छात्राओं को भी शामिल करने की चेतावनी दी हैं,,



