No Slide Found In Slider.
राज्य एवं शहर

विश्व चिकित्सक दिवस: जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन कलेक्टर ने किया चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं का सम्मान

विश्व चिकित्सक दिवस: जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन कलेक्टर ने किया चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं का सम्मान

जांजगीर-चांपा 01 जुलाई 2024/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसयटी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में आज विश्व चिकित्सक दिवस ( वर्ल्ड डॉक्टर्स डे ) के अवसर पर जिला चिकित्सालय – जांजगीर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री छिकारा ने शिविर का अवलोकन किया एवं चिकित्सकों सहित रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया। उक्त रक्तदान शिविर में कुल 37 यूनिट रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार जगत सहित जिला चिकित्सालय डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!