महुदा में आकाशीय बिजली का कहर,तीन लोगों की मौत, तीन घाय

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,,जबकि तीन लोग घायल हुए हैं,,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,,बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई,,इस दौरान कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे,,बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक झोपड़ी में जाकर रुक गए,,इसी दौरान अचानक झोपड़ी के पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से नरेश खैरवार उम्र 24 वर्ष, रामभरोश पटेल उम्र 32 वर्ष और तुलसी राम पटेल उम्र 51 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई,,वहीं अंजू पटेल उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल उम्र 46 वर्ष और बैशाखू खैरवार उम्र 32 वर्ष घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया,,घायलों का उपचार जारी है,,हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



