WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मजदूरों का पलायन रोकने में श्रम विभाग नाकाम,पुलिस की पूछताछ के बाद भी जम्मू रवाना हुई बस

जांजगीर चांपा जिले से मजदूरों का दूसरे राज्यों में पलायन लगातार जारी है,,इसी बीच चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मजदूरों से भरी एक बस को रोककर पूछताछ की और मामले की जानकारी श्रम विभाग को दी,,पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने मजदूरों से पूछताछ कर उन्हें दूसरे राज्य जाने से होने वाली परेशानियों के बारे में समझाया,,लेकिन इसके बाद भी मजदूरों को जम्मू जाने से नहीं रोका जा सका।


पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि वे अपनी इच्छा से रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं,,मजदूरों के मुताबिक,,वे दरंग गांव से बस के जरिए बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां से ट्रेन का रिजर्वेशन कराकर जम्मू पहुंचेंगे,,जम्मू में उन्हें काम की तलाश है। वहीं, पुलिस को सूचना मिली थी कि मजदूरों को किसी बिचौलिए के जरिए दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है,,उप पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंड यार्क ने बताया कि जिले से बिना प्रशासन की जानकारी के बिचौलियों के माध्यम से दूसरे राज्यों में गए मजदूरों को बाद में बंधक बनाए जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।
पुलिस ने मजदूरों को ऐसे मामलों से सावधान रहने की समझाइश दी,,श्रम विभाग की टीम ने भी मजदूरों से बातचीत की,,लेकिन मजदूर अपनी जरूरत और अच्छी मजदूरी का हवाला देते हुए जम्मू जाने पर अड़े रहे,,आखिरकार मजदूर जम्मू के लिए रवाना हो गए।


अब सवाल यह उठ रहा है कि मजदूरों के पलायन की सूचना मिलने के बाद भी श्रम विभाग उन्हें रोकने और उनकी पूरी जानकारी दर्ज करने में कितना सफल रहा,,मजदूरों की सुरक्षा और दूसरे राज्यों में उनके अधिकारों को लेकर प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है,,यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!