WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में बड़ा हादसा,,फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलसे,4 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में बड़ा हादसा,,फर्नेस ब्लास्ट में 13 मजदूर झुलसे,4 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया,,प्लांट में सेकेंड शिफ्ट के दौरान ओल्ड 15 टन फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया,,इस धमाके में 13 अधिकारी-कर्मचारी झुलस गए,,जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है

ब्लास्ट के वक्त मजदूर और अधिकारी काम कर रहे थे,,तभी फर्नेस का गर्म लावा उनके ऊपर गिर गया,,हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर,,एसपी और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे,,सभी घायलों को पहले प्राथमिक इलाज दिया गया,,फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर और रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है,,जो पूरे मामले की जांच करेगी कि ब्लास्ट कैसे हुआ

घायलों के नाम इस प्रकार हैं
सुरेश कुमार चंद्रा,,अनूप चतुर्वेदी,,दूज राम चंद्रा,,प्रसन्न जीत राय,,नीरज सिंह,,उदय शंकर ओझा,,बृज किशोर यादव,,रमेश सूर्यवंशी,,शंकर यादव,,राजेंद्र कुमार,,शिव कुमार केवट,,सरकार सिंह और राजेश प्रजापति।

जानकारी के मुताबिक,,इनमें से कई मजदूर दूसरे राज्यों से आए हुए थे,,इस दर्दनाक हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया है,,और प्लांट में काम करने वालों के बीच डर का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!