राज्य एवं शहर

चांपा में धर्म परिवर्तन की खबर से फैला तनाव,पुलिस ने संभाली कमान

चांपा में धर्म परिवर्तन की खबर से फैला तनाव,पुलिस ने संभाली कमान

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लायंस चौक स्थित एक भवन में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली। खबर फैलते ही शहर में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि उस भवन में कुछ बाहरी लोग जमा हुए थे, जिससे धर्म परिवर्तन की आशंका जताई गई। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की,,स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराया,,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई कोई धर्म परिवर्तन गतिविधि चल रही थी या नहीं।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही नगर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!