जांजगीर चांपा के 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

जांजगीर चांपा जिला के लिए गर्व की बात है कि जिले के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है,,ये खिलाड़ी अब उत्तराखंड के रुद्रपुर में होने वाली 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे,,जो 23 से 28 मई 2026 तक आयोजित होगी,,इस चयन के लिए 12 अप्रैल को भिलाई के बीएसपी इस्पात क्लब में राज्य स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी,,इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 300 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे,,प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग और राज्य ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में किया गया,,ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जांजगीर चांपा के चार खिलाड़ियों क्रिसैक कंवर,,लिजा महंत,,विशु वर्मा और आकांक्षा सिंह ने अपनी जगह बनाई,,इनमें एक बालक और तीन बालिका खिलाड़ी शामिल हैं,,जिसने जिले का नाम रोशन किया है,,टीम के साथ कोच रूखमनी रानू भी मौजूद रहीं,,जबकि प्रदेश संयुक्त सचिव वरुण पांडेय ऑफिशियल के रूप में शामिल हुए,,खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है,,स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं,,जिससे आने वाले समय में और भी बड़े मंच पर सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।



