जांजगीर चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक रात में 90 वारंटी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिला में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया,,पूरे जिले में कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक ही रात में 90 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
यह कार्रवाई प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के निर्देश और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी गई,,जिससे लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए,,पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डकैती,,लूट,,चोरी और महिला-बच्चों से जुड़े मामलों के आरोपी भी शामिल हैं,,बलौदा थाना पुलिस ने डकैती के मामले में फरार 2 स्थायी वारंटियों को भी पकड़ा है,,जिन्हें बिलासपुर न्यायालय में पेश किया जा रहा है,,अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 91 लीटर से ज्यादा कच्ची महुआ शराब और देशी शराब जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा,,इसके अलावा जांजगीर थाना पुलिस ने 5 असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है,,पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है,,पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान को जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अहम बताते हुए सभी टीमों को इनाम देने की घोषणा की है,,पुलिस ने साफ कहा है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे,,ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे



