WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

चाम्पा गैंगरेप मामला: चार आरोपी गिरफ्तार,तीन सगे भाई,ट्रक में भागते पकड़े गए

चाम्पा गैंगरेप मामला: चार आरोपी गिरफ्तार,तीन सगे भाई,ट्रक में भागते पकड़े गए

जांजगीर-चाम्पा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। चाम्पा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने न सिर्फ गैंगरेप किया, बल्कि युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मेडिकल जांच में पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

घटना कैसे हुई

पीड़िता कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और हाल ही में अपने माता-पिता के पास चाम्पा आई हुई थी। उसके माता-पिता एक बाड़ी में मजदूरी का काम करते हैं। 18 मई को पीड़िता के गांव के पास के चार युवक रामकुमार पटेल,,मनोज पटेल,,आराम कुमार पटेल और धरम सिंह चौहान चाम्पा पहुंचे और पिकनिक मनाने के बहाने पीड़िता के परिजनों के साथ बाड़ी में रुक गए,,खाना पकाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता को शराब पिलाई और खुद भी नशे में धुत हो गए। इसी बीच युवती की मां और भाई पास के गांव में एक कार्यक्रम में चले गए। पिता के नशे में होने का फायदा उठाकर चारों आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया,,घटना से दहशत में आई युवती ने अगले दिन सुबह अपनी मां को सारी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने चाम्पा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर एक ट्रक में भाग रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपी रामकुमार पटेल,,मनोज पटेल,,आराम कुमार पटेल (तीनों सगे भाई) और धरम सिंह चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

चाम्पा एसडीओपी यदुमड़ी सिदार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं और चारो आरोपियों को गिरप्तार कर जेल दाखिल किया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!