सचिन पायलेट ने कहा,,बीजेपी संविधान के साथ कर रही खिलवाड़,,अब कांग्रेस करेगी जनता को जागरूक

सचिन पायलेट ने कहा,,बीजेपी संविधान के साथ कर रही खिलवाड़,,अब कांग्रेस करेगी जनता को जागरूक
जांजगीर चाम्पा जिले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज संविधान बचाओ रैली की शुरुआत की,,इस दुर्ग और बिलासपुर का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर से बीजेपी के खिलाफ संविधान बचाओ रैली का आगाज किया,,इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलेट के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ विधायक सांसद और पदाधिकारियों ने शिरकत की,,कांग्रेसी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप लगाया और अब संविधान की रक्षा के लिए जन जन तक पहुंच कर बीजेपी के कथनी और करनी को बता कर चाल और चरित्र को सामने लाने का एलान किया,,सचिन पायलेट ने बीजेपी को कहा कि उनकी उल्टी गिनती शुरु हो गई है और तीन साल बाद फिर से कांग्रेस का परचम लहराने का एलान किया

जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हाकी मैदान से कांग्रेसी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलेट ने हुंकार भरते हुए बीजेपी को संविधान विरोधी बताया,,उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत का दुरूपयोग करते हुए संविधान को तोड़ मरोड़ कर अपनी मजा मर्जी से कानून बना रही है जो देश के हित में नहीं है,,उन्होंने पहलगाव में हुए आतंकी हमला पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और पाकिस्तान को आतंकवादी को पनाह देने वाली बताया,,उन्होंने पहलगाव हमला में मृत हुए लोगो कि शहादत का बदला लेने के लिए सेना द्वारा आपरेशान सिंदूर की कार्रवाई की तारीफ की और कांग्रेस सेना के साथ होने का दावा किया,,उन्होने सीजफ़ायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा व्यापार के नाम पर किए जाने को गलत ठहराया और पूर्व प्रधानमंत्री इदिरा गांधी को याद करते हुए आंतक वाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की,,उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा जाति गत जन गड़ना को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार कर सहमति भरने के लिए कांग्रेस को बधाई दी,,और इस जन गड़ना में किसी को आहत किए बिना जाति के आधार पर उनका अधिकार देने की मांग की,,जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में सचिन पायलेट ने कहा कि तीन साल बाद बीजेपी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होने वाला है और कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी
सचिन पाइलेट ( कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी )

सचिन पायलेट ने कहा कि बीजेपी द्वारा संविधान में छेड़छाड़ किया जा रहा है एक आदमी अपने हिसाब से संविधान को परिभाषित करता है और बहुमत से कानून बना लेता है,,बीजेपी ने लोगों से रोजगार छीना,,एस सी,,एस टी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छिन कर अपनी मनमानी की,,केंद्र सरकार बेलगाम हो गई है इसलिए संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत की है,,उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि विधान सभा चुनाव में किए गए किसी वायदे को अब तक पूरा नहीं किया है और रोजगार गारंटी के माध्यम से मजदूरों को मिलने वाली राशि को बंद कर महतारी वंदन के माध्यम से महज 1 हजार रुपए कुछ महिलाओं को दे रही है,,उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में सरकार राजधानी से नहीं बल्कि कही और से संचालित हो रही है,,प्रदेश की जनता डेढ़ साल में ही पछता रही है,,और अब बदलाव का मन बना ली है,,आपरेशन सिंदूर में सेना की कारवाई की तारीफ करते हुए सचिन पायलेट ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही सेना के साथ रही है लेकिन बीजेपी के नेता जिन्होंने सेना के जवानों पर ही अमर्यादित टिप्पणी कर रहे है और उन लोगों के खिलाफ पार्टी द्वारा किसी तरह एक्शन नहीं लिया जा रहा है,,न्यायालय इस पर कारवाई के आदेश देती है इसके बाद भी मंत्री पद में बैठे है और पार्टी से अलग करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया,,सचिन पायलेट ने अब साफ कर दी है कि सरकार की हर गलत काम पर कांग्रेस उनके विरोध में खड़ी रहेगी और उनका चेहरा जनता के बीच बेनकाब करके रहेगी



