जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय की बेतरातिब बसाहत को सुधारने के लिए अब जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है,,और जिला निर्माण के बाद पहली बार कचहरी चौंक से लेकर रेलवे के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज तक सडक किनारे की शासकीय जमीन से बेजा कब्ज़ा हटाना शुरु कर दिया है,,और सडक की जद में आने वाले बड़े बड़े भवनों का भी नक्शा बिगाड़ रहे है,,जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से आम लोगो में ख़ुशी की देखी जा रही है,,मंगलवार की सुबह जांजगीर नैला नगर पालिका की सड़क में राजस्व,,नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी कचहरी चौंक में आ कर सडक किनारे बने दुकानों पर कार्रवाई शुरु कर दी,,और कचहरी चौंक से विवेकानंद मार्ग में कई बड़े दुकानों की शटर और छज्जा को भी गिरा दिया,,जिले के तमाम अधिकार और भारी पुलिस के सामने व्यवसायी चुपचाप कार्रवाई को देखते रहे,, वही नगर के लोगो ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और नगर को जिला मुख्यालय के अनुरूप बनाने की मांग की,,पालिका,,राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के विषय में नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि जांजगीर नैला नगर पालिका में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग कि है,,सडक किनारे दुकान के साथ साथ पार्किंग की जमीन को भी व्यवसायी अपने कब्ज़ा में ले लिए है,,जिसके कारण नगर की सड़क नाली और बुनियादी सुविधा के विस्तार के लिए पालिका को समस्या का सामना करना पड रहा है, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर कई बार मांग उठती रही और अब कलेक्टर ने सभी सड़को को निरीक्षण के बाद रोड मेप तैयार कर लिया है और जिला प्रशासन की मदद से प्रथम चरण में बेजा कब्ज़ा हटाया जा रहा है और आगे जिला मुख्यालय के अनुरूप सुविधा दिया जायेगा,,नगर पालिका और जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रभावित व्यापारी को एक माह पहले अपनी व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया था और शासकीय भूमि की जद को चिन्हाकित कर दिया था इसके बाद भी जिला प्रशासन के आदेश को अनदेखा करने वालो को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और सडक किनारे गुमटी में दुकान लगाने वाले अपनी व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे है,,