राज्य एवं शहर

जन घोषणा पत्र का वादा पूरा करने की मांग, तेंदू पत्ता फड़मुंशियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

जन घोषणा पत्र का वादा पूरा करने की मांग, तेंदू पत्ता फड़मुंशियों ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा जांजगीर चाम्पा जिला में भी छत्तीसगढ़ लघु वन उपज तेंदु पत्ता सहकारी समिति फड़ मुंशी कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,,,तीन सूत्रीय मांग को लेकर तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे फडमुंशियों ने आज जांजगीर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी मांग का ज्ञापन सौपा,,फड मुंशी कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार को जन घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए मांग की कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने जन घोषणा पत्र में फड मुंशियों को कमीशन छोड़ कर मासिक मानदेय सरकार बनने के 10 दिन बाद से ही देने का वादा किया था लेकिन सरकार के चार साल पूरा होने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण फड मुंशियों में आक्रोश पनप रहा है, उन्होंने सरकार से तीन सूत्रीय मांग की है, जिसमे फड मुंशियों को प्रति माह कलेक्टर दर मानदेय देने,पुराने फड मुंशीयों की नियमित्तिकरण और भर्ती प्रक्रिया में 10 वी,12 वी उत्तीर्णता की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है,,और मांग पूरा नहीं होने पर राज्य स्तर के संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन करने की चेतावनी दी है,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!