राज्य एवं शहर
किराना व्यापारी से हुए लूट के मामले में सक्ती पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार एक महिला भी सामिल


दरअसल सक्ती थाना क्षेत्र में 5 जून को सक्ती के किराना व्यापारी भरत अठवानी से 22 लाख 50 हजार रुपए की लूट की वारदात हुई थी,व्यापारी दुकानों से सामान वसूली की राशि को लेकर अपने नौकर के साथ वापस आ रहे थे इस दौरान सपनई नाला के पास रात्रि में बाइक सवार आरोपियों ने व्यापारी के मोटर सायकल को धकेल के गिरा दिया एवम उसके बैग को लेकर फरार हो गए। मामले में सक्ती पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन कर इसके खोजबीन की जिम्मेदारी दी थी,सदिग्धों से पूछताछ करने के बाद पुलिस के हत्थे 4 आरोपी चढ़े है जिसमे खरसिया के रहने वाले सिद्धांत शर्मा एवम मंजू शर्मा और दो नाबालिक शामिल है,इनके साथ अन्य पांच आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों से लूट के दस लाख दस हजार रुपए जप्त किए गए हैं। लूट के अन्य पांच आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर हैं।जिनकी खोजबीन पुलिस कर रही है।



