राज्य एवं शहर

जांजगीर के जगनी पेट्रोल पंप से,डीजल पेट्रोल का हो रहा रिसाव,3 वार्डो के जल स्रोतो में पेट्रोल डीजल की आ रही बदबू,पानी पीने को है मजबूर..

जगनी पेट्रोल पंप से,डीजल पेट्रोल का हो रहा रिसाव,3 वार्डो के जल स्रोतो में पेट्रोल डीजल की आ रही बदबू,पानी पीने को है मजबूर..
जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय लिंक रोड स्थित जगनी पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल का रिसाव हो रहा है जिसका असर पीने के पानी पर पड़ रहा है। 7,8,16 के वार्डो में पेट्रोल डीजल वाली पानी पीने के लिए वार्डवाशी मजबूर है। कलेक्टर को भी शिकायत की गई है मगर अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। बड़ी संख्या में वार्डवाशी पहुंचे और पेट्रोल पंप को बंद करने या रिहायसी इलाके से दूर खोलने की बात कही है।
मिली जानकारी अनुसार,,जिला मुख्यालय के वार्ड नबर 7 लिंक रोड में शहरी पेट्रोल पंप खोला गया है। इस जननी पेट्रोल पंप के आसपास 7,8,16 वार्ड के दर्जनों घर है। जहा सभी के घरों में बोर लगी हुई है। जिसमे पेट्रोल डीजल की पीने की पानी से बदबू आ रही है। पिछले 6 से 7 माह से पेट्रोल का रिसाव हो रहा है,,यह समस्या बनी हुई है। पेट्रोल के रिसाव को बंद करने के लिए पेट्रोल पंप के मालिक तपन अग्रवाल को बोला गया मगर अब तक किसी प्रकार की मरम्मत का कार्य नही कराया गया है। जिसे मोहल्ले वही काफी परेशान है,,पेट्रोल पंप को बंद करने कलेक्टर तक शिकायत की गई है मगर जिला प्रशासन की और से किसी भी तरह का पहल अभी नहीं किया गया है। जिससे नाराज होकर आज शनिवार को 7,8,16 के वार्डवाशियो ने जागनी पेट्रोल पंप पहुंच कर घेराव किया और पेट्रोल पंप को बंद करने को कहा है। पूर्व में 3 नवंबर 2022 को पेट्रोल पंप से रिसाव की शिकायत पर जिला प्रशासन ने यह पेट्रलो पंप को बंद किया था।
पेट्रोल पानी पीने से हो रही बीमारी
वही पेट्रोल पंप के रिसाव के कारण से पीने का पानी प्रदूषित हो गई है जिसे पीने पर अनेक प्रकार की बीमारी शरीर में रेड खुजली होना,,गैस बनाना,,सास लेने में तकलीफ,,पेट दर्द जैसे बीमारी हो रही है। वार्डवाशी काफी परेशान है।
जगनी पेट्रोल पंप के संचालक तपन अग्रवाल का कहा है कि रिसाव को लेकर पेट्रोल पंप की कंपनी को शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पेट्रोल पंप को बाद कर दिया गया है। अभी टंकी में 1 हजार लीटर पेट्रोल,,डीजल है जिसे खाली कराकर,,टंकी की जांच की जाएगी या नया टंकी लगाया जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!