राज्य एवं शहर

स्कूल में छात्रोंओ को बाटने वाली हजारों साइकिल व पार्ट्स पानी में डुबकी लगा रही है और कबाड़ की हालत में फेक दी गई है और सरकार की योजनाओं में पानी फेर रही है

स्कूल में छात्रोंओ को बाटने वाली हजारों साइकिल व पार्ट्स पानी में डुबकी लगा रही है और कबाड़ की हालत में फेक दी गई है और सरकार की योजनाओं में पानी फेर रही है
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में छात्राओं को बांटने के लिए आया हुआ साइकिलें कबाड़ की तरह स्कूल के बाहर फेक दी गई है जो बारिश के बाद पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील होते जा रही है. अधिकांश साइकिल के पार्ट्स में जंग लगना शुरू हो गए हैं. वही जिम्मेदार अधिकारी इससे अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति,,जनजाति एवं बी.पी.एल. परिवार के छात्राओं को शाला आवागमन की सुविधा प्रदान करने एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने लिए और छात्राओं को स्कूल तक आने में किसी प्रकार से परेशानी ना हो इसके लिए साइकिल वितरण किया जाता है लेकिन शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में अधिकारी पानी फेर रहे हैं आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अन्तर्गत ग्राम राछाभाठा के स्कूल में हजारों की संख्या में साइकिल वितरण के लिए लाया गया है इसे खुले आसमान में ही रख दिया गया हैं. जिससे सभी साइकिल व पार्ट्स पानी में भीग रहे है,,और इसके साथ ही साइकिल के पार्ट्स को उस जगह में कबाड़ की तरह फेक दिया गया है जहां पानी भर जाता है जिससे सभी साइकिल के पार्ट्स पानी में लगभग 2 से 3 फीट तक डूबा हुआ हैं. अधिकांश पार्ट्स में जंग लगना शुरू हो गए हैं. इस संबंध में जब स्कूल के हेड मास्टर से बात की गई तो वह साइकिल व पार्ट्स को बारिश से बचाने की बजाय अपना पल्ला झाड़ रहे हैं उल्टे बारिश पर ही इल्जाम लगा रहे हैं. की अचानक लगातार बारिश हो रही है,,इस इस संबंध में जब परिजन से पूछा गया तो आरोप लगाते हुए कहा है कि पानी में साइकिल व पार्ट्स पानी में हमेशा ऐसी पड़ा रहता है,,जिससे विद्यार्थियों को खराब जंग लगा हुआ साइकिल मिलता है और सरकार की योजनाओं को पानी में फेर रहा है स्कूल संचालक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!