राज्य एवं शहर
तास खेलने से मना किया तो एक होकर प्राण घातक हमला कर हत्या कारित करने वाले आरोपीयो को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार


जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा पुलिस ने आज हत्या के मामले मे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने प्रेस वार्ता लेकर बताया कि घटना 13 जुलाई की है जब बलौदा मे चार लोग मिलकर सार्वजनिक स्थान मे ताश पत्ती खेल रहे थे, जिन्हे शंकर दास ने तास खेलने के लिए मना किया जिससे तैश मे आकर चारो ने मिलकर टांगिया और डंडा से हमला कर दिया,जिससे शंकर दास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसको उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया उपचार के 2 दिन बाद शंकर दास की मौत हो गई, सिम्स के चिकित्सको ने पोस्ट मार्टम मे मौत की वजह सर मे लगे गंभीर चोट को बताया बलौदा पुलिस ने डाक्टर की रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर आरोपी पुरुषोत्तम दास महंत ,हेमंत दास महंत और रूबल दास महंत के खिलाफ धारा 302, 120बी,201और 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की है, पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है,



