राज्य एवं शहर
आंधी तूफान बारिश और तेज गर्जना के चपेट में आकर गिरा विशालकाय नीम का पेड़,,पेड़ में दबकर हुवा युवक की मौत




नगर की केरा चौक में हुआ बड़ा हादसा
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केरा चौक में तेज बारिश और गर्जना के कारण विशाल काय नीम का पेड़ गिरने से सड़क किनारे फल की दुकान लगाने वाले युवक की पेड़ में दबने से मौत हो गई है,,युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग में चक्का जाम करने की कोशिश की,,मगर स्थानीय और प्रशासन ने लोगो ने समझाइस दी,,और चक्क जाम को हटाया,,मिली जानकारी के अनुसार केरा चौक में स्थित विशाल काय पेड़ तेज बारिश और गर्जना के कारण आचनक पेड़ गिर गया,,पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे फल की दुकान चलाने वाले युवक वार्ड 12 निवासी सुनील केवट पिता राम रतन केवट उम्र 27 वर्ष की दबने से मौत हो गई,,युवक घर का कमाऊ बेटा था,,जिसके कारण घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा हैं,,पुलिस ने युवक के शव को ले जाकर कर मर्चुरी में रख दिया है,, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया है,,पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जायेगा,,पुलिस विवेचना में जुटी हुई है



