राज्य एवं शहर
19 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषक चेतना मंच ने अनोखा प्रदर्शन




जिला मुख्यालय जांजगीर के ठा. बैरिस्टर छेदीलाल भवन के सामने कृषक चेतना मंच के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में किसान सहित महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया , साथ ही किसानों ने प्रदर्शन करते हुए रैली भी निकाली , रैली जिला मुख्यालय के केरा रोड से कचहरी चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय और मुख्यमंत्री के नाम 19 सूत्रीय मांगो को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा,किसानों की मांग हैं कि किसानों की मृत्यु हो जाती हैं तो तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार का नाम फावती में दर्ज करे, साथ ही गौठानों में घुमंतु पशुओं को रखा जाए ताकि किसान बारों महीना फसल लगा सके वही केंद्र सरकार से किसानों ने मांग किया हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाए,साथ ही छत्तीसगढ़ से 86 लाख टन चावल लेने का उन्होंने सहमति दी थी उसे पूरा करे और जांजगीर चांपा जिला को राष्ट्रीय बागवानी मिशन से जोड़ा जाए, किसानों की यह भी मांग हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रविफसल धान खरीदी की कोई नीति नहीं बनाई हैं,केंद्र सरकार की जो भी एमएसपी की रेट हैं उस रेट में रविफसल की धान की खरीदी भी हो ताकि सुनिश्चित भाव में बेच सके,किसानों ने कहा हैं कि अगर दोनों सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती हैं तो हम किसी को वोट नहीं देंगे नोटा में बटन दबा देंगे , साथ ही आंदोलन को उग्र करेंगे, वहीं महिलाओ ने गांव में अवैध शराब बंद करने व बेजा कब्जा हटाने की मांग की है।



