राजनीति

नगर मंडल चांपा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नागरिकों से संबंधित समस्याओं हेतु एवं पट्टा की मांग को लेकर चांपा SDM को ज्ञापन दिया

नगर मंडल चांपा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नागरिकों से संबंधित समस्याओं हेतु एवं पट्टा की मांग को लेकर चांपा SDM को ज्ञापन दिया
भारतीय जनता पार्टी मंडल चांपा अध्यक्ष गणेश श्रीवास के द्वारा बताया गया की आम जनता की मांग को शासन प्रशासन के द्वारा विगत 2019-20 को आम जनता के बीच पट्टा वितरण का सर्वे कराया गया था परंतु राजस्व विभाग के द्वारा नगर परिषद चांपा में 2200 लोगो का पट्टा नवीनीकरण एवं नया पट्टा प्रदाय करने हेतु सर्वे कराया गया था परंतु 4-5 वर्ष व्यतीत होने पर भी आम लोगो का पट्टा वितरण एवं नवीनीकरण नही किया गया ,चांपा नगर पालिका में भी विगत कई बार भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा भी निरंतर पट्टा वितरण का निवेदन किया गया था,,परंतु आज तक आश्वासन के अलावा पट्टा नही मिला,,भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष गिरिश मोदी के द्वारा भी कई बार नगर की समस्याओं को लेकर जैसे की विश्वेश्वरैया द्वार का पुनः निर्माण को लेकर या फिर गौरव पथ में स्थित दागनूमा शराब दुकान का हो या फिर सड़क पर मवेशी के कारण यातायात बाधित होना या रोका छेका के नाम से खानापूर्ति को लेकर या फिर बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में ना मिलने को लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका,,आंदोलन किया जा चुका और आज पुनः ये सब समस्याओं के साथ नगर में ओवर ब्रिज पर विद्युत,व्यवस्था,,भोजपुर चौक में बड़ा गड्ढा का मरम्मत ना होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,,नए बन रहे राशन कार्ड में जिले जांजगीर चांपा की जगह पर सिर्फ जांजगीर का होना अधिकारियों की उदासीनता का प्रदर्शन करता है जिस हेतु नगर से संबंधित एवं नगर की जनता से संबंधित भिन्न भिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की गई है। चांपा नगर की भिन्न भिन्न समस्याओं का निदान किया जाए अन्यथा आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आम जनता के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा
ज्ञापन सौंपने में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!