राजनीति
अकलतरा विधानसभा में सौरभ सिंह पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित के बात बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल


जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा विधानसभा के लिए बीजेपी ने सौरभ सिंह पर भरोसा जताया है और बीजेपी द्वारा नाम घोषित होने के बाद सौरभ सिंह अकलतरा पहुचे,, उन्होंने फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद कहते हुए अपनी जीत के साथ प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया,,भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को पार्टी फिर से टिकट देगी या नहीं,,पार्टी कार्यकर्ता जिसे प्रत्याशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है उस प्रत्याशी पर क्या शीर्ष नेता फिर से भरोसा करेंगे तमाम अटकलो के बाद आख़िरकार अकलतरा विधानसभा के लिए बीजेपी ने सौरभ सिंह पर फिर से भरोसा जताया है,,अकलतरा विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी सौरभ सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलने और अकलतरा से अपनी जीत के साथ प्रदेश ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया,,जीत का आधार, क्षेत्र का विकास,,जनता के बीच हमेशा मौजूद और विरोधी की निष्क्रियता,,सौरभ सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव निश्चित ही बहुत दिलचस्प होने वाला है,,अकलतरा विधानसभा सभा में हमेशा त्रिकोणी मुकाबला होते रहा है,,और बीजेपी कांग्रेस के बीच में प्रमुख मुकाबला होता रहा लेकिन 2018 के चुनाव का रिजल्ट से कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय पार्टी से भी कमजोर रही और मात्र 17 प्रतिशत में सिमट गई,,जिसके बाद अब बीजेपी,,कांग्रेस के साथ छजका,,बसपा के साथ आप पार्टी ने भी दावेदारी कर दी है,, निश्चित ही इस बार चुनाव दिलचस्प होने वाला है,,कांग्रेस को भूपेश पर भरोसा नहीं,,हमारा विश्वास मोदी और उनके काम पर है,,अकलतरा से बीजेपी के प्रत्याशी सौरभ सिह ने अपनी जितबका आधार गिनाया,,उन्होंने लगातार क्षेत्र की समस्या को दूर करने के प्रयास,,लगातार जनता के बीच पहुचने और उनसे जुड़ाव बनाए रखने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को जीत का आधार बताया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफ़ी करने,, भय,,और भूख के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया,, उन्होंने कहा कांग्रेस को अब भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं,,तभी तो इस चुनाव में भूपेश के चेहरा पर चुनाव लगने के बजाय सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है,,इस लिए इस बार प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को हराने के लिए तैयार है,,अकलतरा सीट में आप,,बसपा और बीजेपी का पत्ता खुला,,कांग्रेस और छजका का लोगो को है इंतजार अकलतरा विधानसभा सीट हमेशा से त्रिकोणी चुनाव होता रहा है और यहां बसपा ने भी अपना विधायक जीताया,,वही 2018 के चुनाव में छजका से ऋचा जोगी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को पीछे धकेल दिया अब यह सीट पांच कोणीय होने के संभावना है,,जहाँ से आप पार्टी ने आंनद मिरी,,बसपा ने विनोद शर्मा और बीजेपी ने सौरभ सिंह को मैदान में उतर दिया है,,अब क्षेत्र की जनता कांग्रेस और छजका के दावेवार का नाम फ़ाइलन होना का इंतजार कर रही है,,



