राज्य एवं शहर

मृत व्यक्ति के नाम पर एक लाख 35 हजार का KCC लोंन घोटाले के मामले में,,उप पंजीयक ने की बड़ी कार्यवाही

मृत व्यक्ति के नाम पर एक लाख 35 हजार का केसीसी लोंन घोटाले के मामले में,,उप पंजीयक ने की बड़ी कार्यवाही


जांजगीर चाम्पा जिला के सिवनी गांव के सहकारी बैंक में केसीसी लोंन के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है,,सहकारी समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर उपपंजीयक द्वारा मामले की जाँच की गई और सिवनी गांव के मृत व्यक्ति के नाम पर एक लाख 35 हजार निकलना पाया जिसमे बैंक के मैनेजर केशियर लिपिक,,और भृत्य को दोषी पाया है,,और इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला सहकारी बैंक बिलासपुर को जानकारी दी है,,राज्य सरकार किसानो के खेती किसानी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोंन मुहैया कराती है,,लेकिन किसानो के हित में डाका डालने वाले शातिर लोग इसका दुरूपयोग करने से नहीं चूक रहे है,,ताज़ा मामला सिवनी गाँव के सहकारी बैंक से किसान सागर सिंग के नाम पर डेढ़ लाख रूपये लोंन निकाला गया, इस मामले जानकारी मिलने पर सहकारी समिति के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत उप पंजीयक क़ृषि संस्था से की,,किसान की मौत के एक साल बाद निकला केसीसी लोंन
सिवनी सहकारी बैंक में हुए केसीसी घोटाला के जाँच के दौरान उप पंजीयक ने पाया कि किसान सागर सिंह के नाम से एक लाख 35 हजार रुपए का केसी सी लोंन निकला हैं लेकिन जिस किसान के आवेदन पर लोंन जारी किया गया उसकी मौत 2021 में हो चुकी है और 2022 में बैंक मैनेजर ने लोंन प्रकरण बना कर लोंन जारी कर दिया,,
बैंक के चार कर्मचारी घोटाला में संलिप्त
उप पंजीयक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जाँच में बैक के मैनेजर ललित कुमार देवांगन,,कैशियर खिखेंद्र पटेल,,अनुपमा तिवारी कैशियर,,योगेश राठौर और भृत्य प्रभा दुबे कि संलिप्तता स्पष्ट हो गई है,,सभी कर्मचारियों के आई डी से केसीसी लोंन की राशि निकाली गई है,, साथ ही किसान के सेविंग एकाउन्ट से भी राशि निकाली गई है,,इस मामला का खुलासा होने के बाद उप पंजीयक ने जाँच रिपोर्ट बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के सीईओ को भेज दिया है,,और वैधानिक कार्रवाई के लिए भी तैयारी कर ली है,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!