राजनीति
अकलतरा विधानसभा के प्रत्यासी विनोद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया,,पदाधिकारियो और कार्यकर्त्ताओ के साथ नारे बाजी करते हुए नामांकन के लिए पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया

जांजगीर चाम्पा जिले के बहुजन समाज पार्टी के अकलतरा विधानसभा में प्रत्याशी विनोद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया,,पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्त्ताओ के साथ नारे बाजी करते हुए विनोद शर्मा के साथ नामांकन दाखिल की,और इस बार अकलतरा विधानसभा से BSP की जीत का दावा किया,,
जांजगीर चाम्पा जिले का अकलतरा विधानसभा इस बार पंच कोणीय हो गया है कांग्रेस से राघवेन्द्र सिंह,बीजेपी से विधायक सौरभ सिंह,BSP ने विनोद शर्मा,आप पार्टी से आनंद प्रकाश मिरी,और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने ऋचा जोगी को प्रत्याशी बनाया है,इस विधानसभा में SC वर्ग का वोटर चुनाव का स्वरुप बदल सकता है, यहां ओबीसी के बाद बड़ी संख्या में SC वोटर है,,जिसके कारण सभी पार्टी सामाजिक वोट को जुटाने के लिए जुगत लगाते है,,
अकलतरा विधानसभा के वोटर,,
अकलतरा विधानसभा क्रमांक 33
कुल मतदाता,,2लाख 13 हजार 5 सौ 03
पुरुष मतदाता,1लाख 9 नौ हजार 2 सौ 20
महिला मतदाता,,1 लाख 2 हजार 2 सौ 80
तृतीय लिंग – 3
2018 चुनाव में बीजेपी नेता तो छजका दूसरे स्थान पर 2013 में BSP में जीत हासिल की
अकलतरा विधानसभा आजादी के बाद कांग्रेस की झोली में रहा लेकिन राज्य स्थापना के बाद से इस सीट में बीजेपी के छतराम देवांगन ने जीत हासिल की और 2008 में कांग्रेस से चुन्नी लाल साहू ने बीजेपी के दिनेश सिंह से जीत हासिल की लेकिन 2013 में कांग्रेस छोड़कर BSP में आए सौरभ सिंह ने जीत BSP से जीत हासिल की,2018 में BSP विधायक सौरभ सिंह ने बीजेपी ज्वाइन किया और फिर से बीजेपी का प्रत्याशी बने,,इस चुनाव ने बीजेपी से सौरभ सिंह कांग्रेस से चुन्नी लाल साहू और BSP छजका का गठबंधन ने ऋचा जोगी को प्रत्याशी घोषित किया, इस चुनाव में बीजेपी के सौरभ सिंह ने जीत हासिल की लेकिन दूसरे स्थान पर ऋचा जोगी और तीसरे स्थान में कांग्रेस के चुन्नी लाल साहू रहे, इस तरह इस सीट में कब किस पार्टी का प्रत्याशी जीत जायेगा ये मतदाता ही अपने अनुसार तय करते है,, इस बार BSP का टिकट पाने के बाद विनोद शर्मा को मतदाताओं से भारी उम्मीद है और अपनी जीत का दावा कर रहे है,
2018 में चुनाव परिणाम,,
बीजेपी प्रत्याशी सौरभ सिंह ने 60502मत हासिल किया
छजका और BSP गठबंधन के प्रत्याशी ऋचा जोगी ने 58648 मत हासिल किया
कांग्रेस के चुन्नी लाल साहू ने 27667 मत हासिल किया
1854 मतों के अंतर से जीते थे सौरभ,
दूसरे स्थान पर ऋचा जोगी और तीसरे स्थान पर थी कांग्रेस
फुटेज v बाइट – विनोद शर्मा ( अकलतरा विधानसभा प्रत्याशी )



