राजनीति

पामगढ़ की कांग्रेस प्रत्याशी की कार को हाइवा ने टक्कर मारी बाल – बाल बची कांग्रेस प्रत्याशी
शेषराज हरबस

पामगढ़ की कांग्रेस प्रत्याशी की कार को हाइवा ने टक्कर मारी बाल – बाल बची कांग्रेस प्रत्याशी
शेषराज हरबस
पामगढ़ के मुख्य मार्ग में कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ी कांग्रेस प्रत्याशी की कार को सामने से आकर हाइवा ने टक्कर मार दी,ड्राइवर पूरी तरीके से नशे में धुत था चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में निकले है प्रतिदिन की तरह पामगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबस अपने जनसंपर्क अभियान को खत्म करके कांग्रेस कार्यालय पामगढ़ पहुंची और उनकी गाड़ी से उतरने के महज 10 सेकेंड बाद सामने से हाइवा आई और कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी में घुस गई हाइवा गाड़ी का ड्राइवर नशे में था,,ये इतफाक है या फिर सोची समझी साजिश,,ये अभी कह पाना तो मुश्किल है,दरअसल राहत की बात ये रही कि जब ये घटनाक्रम हुआ तब कार में कोई सवार नहीं था,कार से उतर कर कांग्रेस प्रत्याशी और अन्य लोग आगे बढ़ ही रहे थे कि विपरीत दिशा,से शिवरीनारायण की ओर से आ रही हाइवा ने टक्कर मार दी,घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा यह साजिश है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!