राज्य एवं शहर

पिकनिक से लौट रहे स्कूली बस और स्कार्पियो में भिडंत,दर्जन भर बच्चे सहित शिक्षक और स्कार्पियो चालक घायल,मची खलबली

पिकनिक से लौट रहे स्कूली बस और स्कार्पियो में भिडंत,दर्जन भर बच्चे सहित शिक्षक और स्कार्पियो चालक घायल,मची खलबली
बिलासपुर – रतनपुर – अम्बिकापुर हाईवे में सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां स्कार्पियो और स्कूली बस में जोरदार भिडंत हो गई, इस हादसे में दर्जनभर स्कूली बच्चों की घायल होने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए रतनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बिलासपुर, अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज के पास की है। जहां पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कार्पियो में आमने, सामने टक्कर हो गई जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकर मच गई थी।
जानकारी के मुताबिक स्कूल बस में शिक्षक स्टूडेंट्स और शिक्षक समेत तकरीबन 20 से 22 लोग सवार थे, वहीं स्कार्पियो में 8 लोग सवार थे बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार बच्चों को गंभीर चोट लगा है। वहीं एक शिक्षक की पैर फैक्चर हुआ है,और स्कार्पियो चालक भी घायल बताए जा रहे है।
स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!