राज्य एवं शहर

बिरगहनी गाँव इन दिनों बम के धमाको से दहल रहा है पूरा गांव,,प्रतिबन्ध के बावजूद पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में आने लगी दरार

बिरगहनी गाँव इन दिनों बम के धमाको से दहल रहा है पूरा गांव,,प्रतिबन्ध के बावजूद पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में आने लगी दरार
जांजगीर चाम्पा जिला के बिरगहनी गाँव इन दिनों बम के धमाको से दहल रहा है,,प्रतिबन्ध के बावजूद पत्थर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरार आने लगी है और लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर यहाँ अपना दिन काट रहे है,,क्रेसर संचालको की मनमानी के खिलाफ सरपंच और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ खनिज विभाग के अधिकारी और कलेक्टर से शिकायत कर चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं होने से क्रेसर संचालको का हौंसला बुलंद है,,लेकिन अब स्थानीय विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,जांजगीर चाम्पा जिला में खनिज संसाधनों की कमी नहीं है,,यहां की जमीन के भीतर बहुमूल्य पथ्थर भी दबे हुए है,,जिसे लाइम स्टोन और अन्य तरह पत्थर शामिल है,,इसे निकालने के लिए क्रेसर खदाने भी संचालित है,,लेकिन क्रेसर संचालक सरकारी नियम क़ानून की धज्जिया उड़ाते हुए बेखौफ़ होकर हेवी ब्लास्टिंग कर पत्थर का उतखन्न कर रहे है,, जिसके कारण बड़े बड़े पत्थर गाँव में भी गिर जाते है और ग्रामीण जख्मी हो जाते है,,वही निजी और शासकीय भवनो में भी बड़े बड़े दरार आ गए है,,क्रेसर संचालको की इस मनमानी के खिलाफ सरपंच और ग्रामीणों ने कई बार खनिज अधिकारी को शिकायत की लेकिन किसी तरह की अब तक कार्रवाई नहीं हुई,, जिसके कारण ग्रामीणो ने कांग्रेसी विधायक से गुहार लगाई है,,वही ब्यास कश्यप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर उचित कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है,,बिरगहनी क्षेत्र के क्रेसर खदानों में हैवी ब्लास्टिंग की शिकायत पर जिला खनिज अधिकारी ने अपना पल्ला झाडते हुए ब्लास्टिंग के मामले ने रायगढ के अधिकारियो तक सूचना पहुंचाने की बात कहीं और ब्लास्टिंग के मामले में वही से जांच और कार्रवाई होने का हवाला दिया,,जांजगीर चाम्पा जिला के अकलतरा,, शिवरीनारायण,, नवागढ़ और चाम्पा क्षेत्र में क्रेसर खदान संचालित है और बड़े पत्थरो को तोड़ने में लिएक्रेसर संचालक मजदूरों के बजाय ब्लास्टिंग कराना ज्यादा उपयुक्त मानते है,,और लोगो की जान को जोखिम में डाल कर अपना थैला भर रहे है,, इन्हे ना कार्रवाई का डर है ना है अधिकारी इनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई करते है,,क्रेसर संचालको की इस मनमानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त है और आंदोनल का मूड बना लिए है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!