कलेक्टर के आदेश का खनिज अधिकारी और कर्मचारियों दिखा रहे है ठेंगा नहीं है परवाह,,मुख्यालय को छोड़ कर मना रहे है पिकनिक पार्टी देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कलेक्टर के आदेश का खनिज अधिकारी और कर्मचारियों दिखा रहे है ठेंगा नहीं है परवाह,मुख्यालय को छोड़ कर मना रहे है पिकनिक पार्टी
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सभा सत्र की तैयारी शुरू हो गई है,,और कलेक्टर्स सभी विभागो के अधिकारियो की छुट्टी पर रोक लगा कर शनिवार रविवार को भी जिला मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये है,, लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला के खनिज विभाग के अधिकारियो पर कलेक्टर के आदेश का कोई असर नहीं पड़ा नजर आ रहा है,, यही वजह है कि जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा विभागीय कर्मचारियों के साथ पिकनिक मनाने देवरी पहुचे,,और बकायादा खाने पीने का भी इंतजाम किया गया,, पहले खनिज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हसदेव नदी के सहायक नदी में जम कर मस्ती की और नदी स्नान के बाद भोजन का लुप्त उठाया,,
वही खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने काम के प्रति कितने ईमानदार है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कलेक्टर के आदेश का अवहेलना कर मौज मस्ती में रविवार का दिन बिताया और जिस स्थान पर मौज मस्ती की वहां से रेत माफिया धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते रहे और खनिज विभाग के अधिकारी उस ओर आँख उठा कर देखना तक मुनासिब नहीं समझा,,खनिज अधिकारियो की मौजूदगी में जिस तरह रेत माफिया नदी से रेत उत्खनन और परिवहन कर सरकार को चुना लगा रहे है,,रेत माफियाओ के इस निर्भीकता का मुख्य कारण खनिज अधिकारियो की मिली भगत को मना जा रहा है,,
कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाने वाले जिला खनिज अधिकारी अपने मातहतो को लेकर जिस अंदाज में पिकनिक मना रहे है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी अपने काम के प्रति कितने ईमानदार है और रेत माफियाओ को किस तरह संरक्षण दे रहे है,, अब जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से ले रही है इस पर सब कि निगाह टिकी हुई है



