राज्य एवं शहर
घरेलू विवाद के चलते युवक ने की आत्महत्या,रेलवे ट्रैक की पटरी में धड़ से अलग मिला युवक का सिर,जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी पुलिस



जांजगीर चांपा जिले के नैला फटक से 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक की पटरी पर धड़ से अलग सिर मिला है। युवक ने आत्महत्या की है,,आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है,,युवक रात से ही घर वापस नही आया था। जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी पुलिस चांपा ने नैला चौकी उप थाना को इस घटना की सूचना दी है
दरअसल परिजनों ने बताया की मृतक युवक सुरेंद्र किरण जो कि नशे का आदि था। रोजाना नशे की हालत में घर आया करता था,,जिससे आए दिन घर में बड़े भाई और मां से विवाद करता रहता था। रविवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा हुआ था जिसके बाद विवाद होने पर वह रात को 11 बजे करीबन घर से निकल गया और वापस नही आया। रात भर नैला रेलवे स्टेशन में रहा,आज सोमवार को सुबह करीबन 8 बजे पता चला की सुरेंद्र किरण ने आत्महत्या की है।
जांच अधिकारी एएसआई बी एस पाढीग्राही ने बताया की नैला रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली की सुबह 5 से 6 के बीच एक युवक ने मालगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर सिर को पटरी में रखकर कट गया है। सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



