राज्य एवं शहर

तलाब में अनियंत्रीत होकर पलटी माजदा वाहन,30 लोगो थे सवार,एक बच्ची सहित 9 लोगो को आई चोट,सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी

तलाब में अनियंत्रीत होकर पलटी माजदा वाहन,30 लोगो थे सवार,एक बच्ची सहित 9 लोगो को आई चोट,सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पिपरसत्ती गांव में मोड़ के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर तालाब के अंदर जा पलटी है। माजदा वाहन में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। जिसमे से एक बच्ची सहित 9 लोगो को चोट आई है,उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुवा के रहने वाले सभी 30 लोग आज सुबह करीबन 5 बजे अपने घर से माजदा वाहन में सवार होकर मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। माजदा वाहन चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। पिपरसत्ती गांव पहुंचे थे की वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे की तालाब में माजदा वाहन जा पलटी। जिसे लोगो में चीख पुकार मची और ग्रामीणों की मदद से माजदा वाहन में फसे लोगो को किसी तरह से बाहर निकाला गया। जिसमे एक 8 साल की बच्ची सहित 9 लोगो को चोट लगने पर सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार जारी है,वही बाकी लोगो को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है।
माजदा वाहन के पलटने से एक बच्ची सहित 9 लोग हुए घायलो का नाम..
उमेद बाई45 वर्ष, सविता बाई 34 वर्ष राधा बाई 70 वर्ष,तेरस बाई 60 वर्ष, बेन बाई 45 वर्ष,निशा कुमारी 8वर्ष,
फूलचंद 55 वर्ष ,महावीर कैवर्त 35 वर्ष नरेश कुमार 19 वर्ष है जिनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
वर्जन..
थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने कहा की,घायलों का उपचार सीएचसी अस्पताल में जारी है।आरोपी माजदा वाहन चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं,तालाब से माजदा वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!