राज्य एवं शहर
34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन


जांजगीर चाम्पा जिला में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर लोगो को सड़क नियमो की जानकारी दी गई,, पुलिस विभाग द्वारा एक माह तक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में कैम्प लगा कर वाहन ट्रक चालको का आँख का परीक्षण कराया गया,,लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा और ट्रेक्टर के साथ ट्रकों के पीछे रेडियम पट्टी लगा कर लोगो को दुर्घटना से बचाव का प्रयास किया गया,,एडिशनल एस पी अनिल सोनी ने बताया कि वर्ष 2023 में जिले में हुए सडक हादसो में 200 से अधिक लोगो ने जान गवाई है,सडक हादसो का कारण भले ही मानवीय त्रुटि,,मेकनिकल कारण या इंजिनियर कारण हो लेकिन इसे लोग रोक सकते है,,सडक दुर्घटना को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियम का जानकारी होना और उसका पालन करना ही सबसे आसान तरीका है,,
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सडक सुरक्षा माह कि तारीफ करते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा ने वाहन चालकों से भी अपने कर्तव्य का पालन करने की सलाह दी और वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों के पालन के साथ वाहनो की देखरेख पर ध्यान देने और सड़को की स्थिति को भी सुधारने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया,, और आम जनता और विभागीय अधिकारियो के प्रयासों से सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगने की संभावना जताई,,
सडक सुरक्षा माह में पुलिस विभाग के साथ छोटे छोटे बच्चो ने मिल कर जागरूकता सन्देश दिया, किसी ने स्लोगन से तो किसी ने पेंटिंग बना कर अपनी भावना को व्यक्त किया,, समापन अवसर पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरुषकृत किया गया,,



