Uncategorized

लिपिक एवं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन कर्मचारी संगठन ने विधानसभा निर्वाचन में लंबित मानदेय भुगतान होने पर कलेक्टर आकाश छिकारा को धन्यवाद ज्ञापित किया

लिपिक एवं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन कर्मचारी संगठन ने विधानसभा निर्वाचन में लंबित मानदेय भुगतान होने पर कलेक्टर आकाश छिकारा को धन्यवाद ज्ञापित किया
जांजगीर चांपा जिले के विधानसभा निर्वाचन की प्रक्रिया खत्म होने के 3 महीने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के प्रयास से समस्त अधिकारी कर्मचारियों को उनका शेष मानदेय प्राप्त हुआ है
इसके लिए लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष विशाल वैभव और छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि विधानसभा चुनाव होने के पश्चात काफी समय से हमारे अधिकारी कर्मचारी अपने शेष मानदेय के लिए परेशान थे इसके बाद हमारे संगठन के द्वारा लगातार प्रयास किया गया जिसमें हमारे वर्तमान जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा को दिनांक 13 – 12 – 2023 को ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षण कराया गया जिसके तहत उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय अधीक्षक एवं वित्त प्रभारी को लंबित कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया तत्पश्चात आज दिनांक को हमारे साथियों का शेष बचा हुआ राशि उनके खाते में जमा करवाया गया
लिपिक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष श्रवण वैष्णव ने बताया कि सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पूरे तन मन धन लगाकर सरकार के महत्वपूर्ण योजना विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव को पूरे तन से मेहनत के साथ जवाबदारी पूर्वक पूर्ण करते हैं जिसमें एसटीएफ सीविजिट सहित एम सी एम सी के सदस्य डेढ़ से ढाई माह तक 24 घंटे निर्वाचन कार्य निष्पादित करने में लगे रहते हैं उनके खाते में समय पर मानदेय नहीं पहुंचाना बहुत ही दुख का विषय बनता है हमारे जिलाधीश महोदय एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मंडावी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं को हल किये जिससे जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों में खुशी एवं हर्ष ब्याप्त है कलेक्टर महोदय ने लोक सभा निर्वाचन को निष्कलंक निष्ठा पूर्ण एवं कर्तव्य परायण दिखाते हुए सम्पन्न संपन्न करने के लिए अपील किए हैं जिसमें समस्त लिपिक संघ एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा उन्हें निष्पक्ष और निष्ठा पूर्ण संपन्न करने का वादा करते हुए बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किए हैं जिनमें
प्रदेश लिपिक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष श्रवण वैष्णव जांजगीर जिला के जिला अध्यक्ष विशाल वैभव छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर जिला सचिव दिनेश तिवारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी बलौदा ब्लाक सलाहकार जय तिवारी लिपिक संघ के जिला कोषाध्यक्ष उमेश साहू शैलेंद्र सिंह ठाकुर एच एन मान्सर के साथ-साथ बहुत से लिपिक एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!