राज्य एवं शहर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जांजगीर से लोकसभा चुनाव का किया,,शंखनाद विजय संकल्प शंखनाद रैली के साथ शाह ने चुनावी बिगुल फूंका *देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर*

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जांजगीर से लोकसभा चुनाव का किया,,शंखनाद विजय संकल्प शंखनाद रैली के साथ शाह ने चुनावी बिगुल फूंका
देखिए एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिला के हाई स्कूल मे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरा के साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जांजगीर पहुंचे। यहां विजय संकल्प शंखनाद रैली के साथ शाह ने चुनावी बिगुल फूंका और मोदी की ग्यारंटी को याद दिलाते हुए एक बार फिर मोदी सरकार का नारा बुलंद किया,,

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय,,डिप्टी सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कई बड़े नेता विजय संकल्प शंखनाद रैली कार्यक्रम में मौजूद रहे और केंद्रीय गृहमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि,,आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला,,देश को विकसित और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। विस चुनाव में छग की जनता ने सबसे ज्यादा बहुमत दिया। छग की नकारा सरकार जिन्होंने न नक्सलवाद पर लगाम कसा,न छग के लोगों को न्याय दिया। भ्रष्टाचार घपले घोटाले करके छग की गरीब जनता के साथ अन्याय करने का केवल काम किया,, उसको हटा दिया और डबल इंजन का सरकार बनाया,,आगे उन्होंने कहा कि,,मोदी जी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया,,दलित आदिवासी,,ओबीसी समाज के लिए योजनाओं को लागू करने का काम मोदी जी ने किया।

मोदी जी गारंटी में अब छग में विष्णुदेव साय की सरकार गारंटी को पूरा करने का काम तेजी से कर रही है। आगे शाह ने लोगों से प्रदेश के 11 के 11 लोकसभा सीट जीताने का अपील किया।

सीएम साय ने आगे कहा कि,, पिछले चुनाव में जनता ने असंभव को संभव करके दिखाया भाजपा की सरकार बनी,हर वायदा आज हम पूरा कर रहे हैं,,धान के अंतर की राशि भी हम बहुत जल्द किसानों के खाते में देने वाले हैं।महतारी वंदन का लाभ भी बहुत जल्द महिलाओं को मिलने वाला है। लेकिन विस चुनाव में यहां से एक भी सीट नहीं आया है ऐसे में लोकसभा चुनाव में 11 का 11 लोकसभा सीट यहां से देना है,,ये चुनाव मोदी जी का चुनाव है,,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,,कांग्रेस के सरकार में अत्याचार,,अनाचार,, दुराचार,,भ्रष्टाचार व्याप्त था। डबल इंजन की सरकार में अब छग विकास का नया आयाम गढ़ रही है। चुनाव में मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा जताया है आज पूरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!