WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया,,भाजपा से श्रीमती कमलेश जांगड़े को बनाया गया उम्मीदवार,,काटे की होगी टक्कर

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया,,भाजपा से श्रीमती कमलेश जांगड़े को बनाया गया उम्मीदवार,,काटे की होगी टक्कर
कौन है शिव डहरिया
लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जांजगीर चाम्पा लोक सभा अनुसूचित जाति आरक्षित सीट के लिए डॉ शिव डहरिया को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है,,डॉ शिव डहरिया के बारे में जानते है,,डॉ शिव डहरिया रायपुर जिला के छछानपैरी गाँव में आशाराम डहरिया के घर 1964 में जन्म हुआ,,पारम्परिक कार्य खेती किसानी करते हुए उन्होंने BAMS आयुर्वेद चिकित्सा स्नातक क़ी शिक्षा ली,,स्कूल शिक्षा से ही सामाजिक गतिविधि और NCC से जुड़े रहे और कांग्रेस क़ी विचार धारा से प्रभावित हुए,1990 में राजीव गाँधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में BJP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जेल भी गए,,1989 से उन्होंने राजनितिक क्षेत्र में काम करना शुरू किया और अविभाजित मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के महामंत्री सहित कई पदो में रहे,,सन 2000 में राज्य मंत्री का दर्जा मिला 2003 और 2008 में विधायक बने और 2018 कांग्रेस से चुनाव लड कर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय मंत्री के पद में रहे,,
छत्तीसगढ़ के लोकसभा सीट के 11 सीटों में से कांग्रेस पार्टी आखिरकार अपनी पहली सूची जारी कर दी है,,और कांग्रेस ने 5 सीट के प्रत्याशियों क़ी घोषणा क़ी है और जांजगीर चांपा एससी सीट से डॉ.शिव कुमार डहरिया को उम्मीदवार घोषित किया है,,पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जांजगीर चाम्पा लोक सभा जा समीकरण अब कांटे क़ी टक्कर नजर आने लगा है,,
भाजपा ने जांजगीर चाम्पा लोक सभा सीट से श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना उम्मीदवार घोषित किया है,,दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच अब काटे की टक्कर होगी 3 बार विधायक चुने गए है,,
इस बार 2024 का लोकसभा चुनाव में जांजगीर चांपा लोकसभा सीट काफी अहम माना जा रहा है,, क्योंकि 2009 और 2014 में दो बार भाजपा से कमला देवी पाटले संसद रह चुकी है,,वही 2009 में कांग्रेस से डॉ.शिव कुमार डहरिया ने चुनाव लडा था,,जिसमे 2 लाख 14 हजार 931 वोट मिले थे,,जिसमे उन्हे हार का सामान करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी रहे कमला देवी पाटले ने जीत दर्ज की थी,,इसी प्रकार से 2014 में कांग्रेस ने प्रेम चंद जायसी को चुनाव मैदान में उतारा था,,वही भाजपा ने फिर से कमला देवी पाटले को चुनाव मैदान में उतारा जिसका परिणाम स्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम चंद जायसी को चुनाव में 3 लाख 43 हजार 948 वोट मिला था,,वही भाजपा प्रत्याशी कमला देवी पाटले को 5 लाख 18 हजार 909 वोट मिला था,,इस तरह से 2014 में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था,,वही 2019 लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से रवि भारद्वाज और भाजपा पार्टी से गुहाराम अजगले चुनाव मैदान में था जिसमे कांग्रेस से रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 535 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी गुहाराम अजगले को 5 लाख 72 हजार 790 वोट मिला था,,फिर से कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था,,जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में लगातार 3 बार भाजपा पार्टी के झोली में जा गिरी,,वही अगर वोट प्रतिशत की बात करे तो तीनो बार कांग्रेस पार्टी की वोट में वृद्धि हुई है।
दोनो उम्मीदवारों में रहेगी काटे की टक्कर
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दोनो उम्मीदवारों के बीच काटे का टक्कर देखने को मिला सकता है। भाजपा पार्टी ने पुराने चेहरे में फेर बदल किया है इस बार नए चेहरे के रूप में सक्ति विधानसभा क्षेत्र के मसनिया खुर्द क़ी दो बार सरपंच और वर्तमान में सक्ति जिला के BJP महिला मोर्चा क़ी अध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े को चुनाव मैदान में उतारा है,,तो कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को टिकट दी है क्योंकि 2009 में भी चुनाव लड़ चुके है मगर हार का सामना करना पड़ा था,,यदि विधानसभा की बात करे तो जांजगीर चांपा लोक सभा में 8 विधानसभा आते है जिसमे कांग्रेस के विधायक है। इस लिहाज से देखे तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को इसका लाभ मिला सकता है। वही जांजगीर चाम्पा लोक सभा के 8 विधानसभा सीटों में इस बार भाजपा के एक भी विधायक नहीं है,,जिसके कारण कांग्रेस क़ी नेताओं को सक्रियता और विधायकों पर भी बड़ी जिम्मेदारी आ गई है,, वही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन प्रदेश में BJP क़ी सरकार और मोदी क़ी ग्यारंटी का प्रदेश क़ी जनता में पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव के कारण BJP के नेता और जनप्रतिनिधि इस बार किसी भी स्थिति में जांजगीर चाम्पा लोक सभा सीट क़ी कमजोर करने नहीं होने देने क़ी तैयारी में है,दोनों ही पार्टी क़ी तैयारियों और प्रत्याशियों क़ी घोषणा के बाद कड़ी टक्कर होने का कारण हो सकता है।
लोकसभा चुनाव को लेकर,,युवाओं और किसानों की राय
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट की अगर बात करे तो,, युवाओं का कहना है देश में युआवो की संख्या बढ़ती जा रही है 2014 से लेकर अब तक कम वेकेंसी निकली गई है,,युवा सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे है वही किसानों ने कहा की छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सरकार बनी है और 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गई है जिससे किसानों के चेहरे में खुशी है राज्य सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। वही अंतर की राशि भी एक मुस्त देने का रही है। जिससे किसान खुश है। वही महतारी वंदन योजना भी भाजपा को काफी फायदा पहुंचा रही है। इस बार फिर से मोदी सरकार की बात महिलाए कर रही है। इस लिहाज से देखें तो जांजगीर चांपा लोकसभा में किसान वोटर अधिक है। जिससे भाजपा के प्रत्याशी को फायदा होगा और मोदी की गारंटी ही भाजपा प्रत्याशी को जीत दिला सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!