WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

मां मनका दाई खोखरा मंदिर में फिर एक बार चोरी,,CCTV फुटेज कैमरा में कैद आरोपी

मां मनका दाई खोखरा मंदिर में फिर एक बार चोरी,,CCTV फुटेज कैमरा में कैद आरोपी
जांजगीर चाम्पा जिला के प्रसिद्ध मंदिर को आरोपियों ने पाँचवी बार निशाना बनाया है,,शुक्रवार की रात अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का द्वार खोल कर दान पेटियों के माता के श्रृंगार की चोरी की है,,आज सुबह मंदिर में आरती करने गए पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यो ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस में दी और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है,, और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का परीक्षण करने के जुटी है,,
जांजगीर चाम्पा जिला में अपराधियों का हौंसला इस कदर बुलंद हो गया है कि अब आरोपी CCTV कि निगरानी के बाद भी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है,,ताज़ा मामला जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 6 किलो मीटर पर स्थित खोखरा गाँव के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोजाना की तरह आज सुबह भी देवी की पूजा करने श्रद्धालु पहुंचने लगे,,जँहा मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला,,चोरी की आशंका के बाद ट्रस्ट सदस्यो और पुलिस को सूचना दी गई,,पुलिस की टीम मौके में पहुच कर जाँच शुरू कर दी है,,
मनका दाई ट्रस्ट ने मंदिर की निगरानी के लिए दर्जन भर CCTV कैमरा लगाए है,, जिसकी निगरानी के साथ चौकीदार की भी नियुक्ति की है,,सिटी कोतवाली पुलिस ने CCTV कैमरा फुटेज का परीक्षण किया, जिसमे पांच संदिग्ध व्यक्ति कैमरा में कैद हुए है,,जो अपने चेहरे को गमछा से बांधे हुए है,,और मंदिर के दान पेटी को उठाकर ले जा रहे है,,
पुलिस ने मामले की जाँच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ अन्य जाँच शुरू कर दी है,,साथ ही मौके पर मोबाईल टावर के भी लोकेशन की तलाश की जा रही है,,मंदिर से बडी दानपेटी के साथ 6 छोटे दान पेटी,,और मनका माता के श्रृंगार के आभूषण की चोरी हुई है,,जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!