कांग्रेस के प्रत्याशी बीजेपी के प्रत्याशी और बीएसपी के प्रत्याशीयो ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन फार्म जमा करने पहुचे देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कांग्रेस के प्रत्याशी बीजेपी के प्रत्याशी और बीएसपी के प्रत्याशीयो ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन फार्म जमा करने पहुचे
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिले मे अब राजनीतिक दल के प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा करने की शुरुआत कर दिए है,,जिसमे BJP प्रत्याशी ने मुहूर्त के अनुसार नामांकन फार्म जमा करने पहुचे,,वही कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान मंदिर मे माथा टेकने के बाद नामांकन फार्म जमा करने पहुचे,,वही BSP और निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना नामांकन फार्म जमा कर दी है,,और सभी दावेदारों ने अपनी जीत सुनिश्चित होने का दावा किया
जांजगीर चाम्पा लोक सभा ने भी तीसरे चरण के चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है,,अब सभी प्रत्याशी नामांकन फार्म की औपचारिकता पूरी कर जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करने पहुचे,,नामांकन फार्म भरने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने जांजगीर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर नहरिया बाबा के चरण मे माथा टेका और अपने विजय की कामना की,,शिव डहरिया ने बताया कि आज एक सेट नामांकन जमा किया गया है और 18 अप्रेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया जायगा,,उन्होंने BJP के संकल्प पत्र को कांग्रेस के घोषणा पत्र जनता के हित मे होने का दावा किया
वही BJP कि प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने मुहूर्त के अनुसार आज नामांकन फ़ार्म जमा किया,,उन्होंने कहा कि 19 अप्रेल को एक सेट नामांकन फार्म फिर से जमा किया जायगा,,जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे,, कमलेश जांगड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता प्रदेश की सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य और वादा पर भरोसा जता रहे है भले ही जांजगीर लोक सभा के 8 विधानसभा क्षेत्र मे BJP के विधायक नहीं है लेकिन इस बार मोदी सरकार के कार्यों पर जनता मुहर लगाएगी
वही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने BJP और कांग्रेस दोनों पार्टी के सांसदों को आड़े हाथ लिया और दोनों ही पार्टी के सांसदों द्वारा क्षेत्र के विकास मे किसी तरह का योगदान नहीं देने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा कि इस बार जांजगीर लोक सभा कि जनता BSP को जीताने का मन बना लिया है और जनता के पहुंचने के लिए खुद अपनी आवाज़ से प्रचार गीत गा रहे है
लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन कि प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी दावेदार एक सेट फार्म भर दिया है और एक सेट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी मे शक्ति प्रदर्शन के रूप मे करने की तैयारी है



