राज्य एवं शहर

शातिर सटोरिए के ठगी में आया युवक,पैसे डबल करने के लालच में गवाए 5 लाख रुपए,पुलिस से शिकायत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार,50 से अधिक मामले में कर चुके है करोड़ो की ठगी,खरसिया का शातिर सटोरिया निकला महाठग देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

शातिर सटोरिए के ठगी में आया युवक,पैसे डबल करने के लालच में गवाए 5 लाख रुपए,पुलिस से शिकायत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार,50 से अधिक मामले में कर चुके है करोड़ो की ठगी,खरसिया का शातिर सटोरिया निकला महाठग
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सक्ती के एक युवक को 5 लाख का चूना लगाने वाले खरसिया के एक शातिर सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ये सटोरिया लोगो को ठगने का भी काम करता था अब तक 50 से ज्यादा लोगो को सट्टा जुआ ऑनलाइन गेम में पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे करोड़ो की ठगी कर चुका है इसी तरह सक्ती का युवक भी पैसे डबल करने के झांसे में आकर अपना 5 लाख इन शातिर ठगो के पास गंवा बैठा और फिर सक्ती पुलिस की शरण ली पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है पुलिस ने बताया की सक्ती के ग्राम पासिद का रहने वाला नेहरू लाल राठौर ने थाने में शिकायत की थी की इसको खरसिया का रहने वाला शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी ने शेयर मार्केट और सट्टे के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना करने का झांसा देकर उससे फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डालवा दिए,बाद में जब उसे पैसे डूबने का अहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे मगर आरोपियों ने उससे संपर्क तोड़ दिया जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से हुई पुलिस ने साइबर की टीम की मदद से एक आरोपी शिवनंदन महंत को धर दबोचा है वही एक आरोपी अजय सिंधी की तलाश कर रही है।आरोपी से पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ,की ये व्यक्ति घरघोड़ा,सारंगढ़,सरसीवा एवं अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है,और वहां अपराध भी दर्ज है ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने,जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था,ये इतना शातिर है,की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ की अभी तक,ये अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी कर चुका है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!