मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 लोग पहुचे जिला अस्पताल देखरे रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 लोग पहुचे जिला अस्पताल आख़िरकार dr साहब ने क्या कहा
देखरे रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
खेत के मेढ मे लगे मशरूम की सब्जी खाने के एक ही परिवार के 12 लोग फूड पॉइजन के शिकार हो गए है,,सभी मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है,,जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक तीन बच्चो की हालत गंभीर है,, वही अन्य मरीजों का भी उपचार किया जा रहै है,, जिला अस्पताल मे मरीजों के बढ़ते संख्या के कारण अव्यवस्था का आलम है और मरीजों का उपचार स्ट्रेचर मे किया जा रहा है,,
जांजगीर चाम्पा जिला के कनाई गांव मे एक ही परिवार के 12 लोगो अचानक उल्टी दस्त और पेट दर्द के शिकार हो गए,, एकाएक परिवार के बच्चो और बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से 108 को मदद के लिए बुलाया गया,,जहाँ से 108 के माध्यम से सभी मरीजों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया,,डॉक्टर ने सभी मरीजों को फूड पाइजनिंग होने का उपचार शुरू कर दिया है,,मरीज के परिजनों के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे घर के ही सदस्य खेत मे मशरूम लेकर आए थे जिसे सब्जी बना कर परिवार के सभी सदस्य खाय थे और 3 बजे एक साथ सभी की तबीयत बिगड़ गई,,जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है
छतराम ( मरीज के परिजन )
जिला चिकित्सालय मे आपात कालीन चिकित्सक इक़बाल हुसैन ने बताया कि कनाई गांव से आए फूड पॉइजन के शिकार लोगो का उपचार शुरू कर दिया गया है,,3 बच्चो के हालत नाजुक है जिन्हे विशेष निगरानी मे रखा गया है,,100 बिस्तर के अस्पताल मे साल भर से स्टॉफ और उपकरण के साथ आक्सीजन बेड कि कमी है,,जिसे कई बार उच्च अधिकारियो को सूचना दी गई है,,अभी बेड की कमी के कारण स्ट्रेचर मे भी उपचार किया जा रहा है
इक़बाल कुरैशी ( चिकित्सक जिला अस्पताल )
जिला अस्पताल मे उल्टी दस्त और डायरिया जैसी बीमारियों के मरीजों से भर्ती होने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई गई,,जिसके करण जिला अस्पताल के डाक्टर ने लोगो ने बारिश के मौसम मे अपनी सेहत का विशेष ध्यान देने की अपील की है और भाजी,,मशरूम जैसे खाद्य पदार्थो के उपयोग से बचने की सलाह दी है



