राज्य एवं शहर

गांव के विकास के लिए ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर से शुरु की जन सत्याग्रह,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

गांव के विकास के लिए ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर से शुरु की जन सत्याग्रह,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर


जांजगीर चाम्पा जिला के महंत ग्राम मे 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,गांव मे बने ग्राम विकास समिति के माध्यम से माँ चंडी मंदिर प्रांगड से जन सत्याग्रह की शुरुआत की गई

इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य गांव के विकास के लिए पूर्व मे हुए घोषणाओ को अमल मे लाने के लिए शासन प्रशासन के पास सम्पर्क बना कर अपने गाँव को विकास की मुख्य धारा मे जोड़ने का संकल्प लिया

ये है जांजगीर चाम्पा जिले का महंत ग्राम पंचायत,,यहां के लोग माँ चंडी दाई पर आस्था रखते हैं और कोई भी नया कार्य प्रारम्भ करने से पहले माँ चंडी दाई का आशीर्वाद लेते हैं,,गाँधी जयंती के अवसर पर भी माँ चंडी दाई मंदिर प्रांगड से जन सत्याग्रह की शुरुआत की गई और गांव के लोगो ने इस जन सत्याग्रह की आवश्यकता पर अपने विचार रखे,,उन्होंने कहा कि देश की आजादी के पहले और आजादी के बाद महंत गांव मे बड़े बड़े नेता और मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियो का कार्यक्रम आयोजित होता रहा हैं और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इस गाँव के विकास के लिए बड़ी बड़ी घोषणा हुई लेकिन अमल मे नहीं आ पाया हैं,,जिसके कारण गाँव का विकास रुक गया हैं,,अब गाँव के लोगो ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए सत्याग्रह की शुरुआत की हैं जिसके माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान अपने गाँव के समस्या की ओर आकर्षित कराया जायगा

 

महंत गाँव के लोगो ने अपने गांव के विकास के लिए राजनितिक मतभेद को अलग रखा हैं और गाँव के विक्स को सर्वोपरि माना है,,ग्रामीणो ने नवरात्र प्रारम्भ होने से एक दिन पहले ही माँ चंडी दाई के दरवार से कलश यात्रा निकाल कर गाँव से जन सत्याग्रह प्रारंभ होने की सन्देश घरों मे पहुंचाया

महंत गांव के लोगो ने जिस तरह से अपने गाँव के विकास के लिए और अधूरे छूटे योजना को पूरा कराने के लिए गांधी गिरी को अपना कर जन सत्याग्रह की शुरुआत की हैं,,इस सत्याग्रह का अंजाम क्या होगा ये तो भविष्य के गर्त मे हैं लेकिन गाँव की एकता ने इस बात का संकेत जरूर दे दिया हैं कि जननी जन्मभूमिस्च स्वर्गात अपि गरियशी,,माँ और जन्म भूमि स्वर्ग से बढ़ कर हैं,,जिसके विकास के लिए सभी का एक होना आवश्यक हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!